Tuesday, October 20th, 2026

इस साल छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 8 आईपीएस अफसर

रायपुर
केंद्रीय गृह विभाग ने 2020 बैच के आईपीएस का राज्यवार अलॉटमेंट कर दिया है इसमें छत्तीसगढ़ को 8 आईपीएस अफसर मिलेंगे जिनमें तीन होम कैडर के ही हैं जबकि पांच अन्य राज्यों से यहां आएंगे।

इस साल यूपी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक छत्तीसगढ़ को आईपीएस अफसर मिलेंगे। ये आंकड़ा मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान से भी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में आईपीएस कैडर 139 अफसरों का है। जिन आठ आईसीएस अफसरों का चयन हुआ है उनमें तीन अफसरों का होम कैडर होगा। इन आठ आईपीएस अफसरों में सामान्य वग के लिए 4 सीट होगी जिनमें एक होम कैडर, जबकि 3 अन्य राज्य के होंगे। वहीं ओबीसी के लिए तीन सीट रिजर्व होगी, ओबीसी कैटेगरी में भी एक होम कैडर के लिए होगा, जबकि 2 दूसरे राज्यों के होंगे। एससी कैटेगरी में कोई सीट नहीं है, जबकि एसटी में 1 सीट है, जो छत्तीसगढ़ के लिए रिजर्व होगा।

 

#आईपीएस अफसर

Source : Agency

पाठको की राय